फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022: दिवाली पर ये ज्योतिषीय उपाय करने से मिलती है मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

Tue, 18 Oct 2022 07:03 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिवाली पर धन और सुखी जीवन के लिए माता लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
दिवाली के उपाय - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Diwali 2022 Upay And Totke: प्रकाश और खुशियों का पर्व दीपावली इस वर्ष 24 अक्तूबर को है। दिवाली पर सुख-समृद्धि और सुखी जीवन के लिए मां लक्ष्मी भगवान गणेश की पूजा होती है। दिवाली की तैयारी कई दिनों पहले से होने लगती है। दीपावली पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर की साफ-सफाई और सजावट की जाती है। मान्यता है कि दिवाली पर मां लक्ष्मी लोगों के घर आती हैं और जिनका घर साफ-सुथरा रहता है वहां पर वास करने लगती हैं। इसके अलावा दिवाली पर कुछ ज्योतिषीय उपाय किए जाते हैं जिनका वर्णन शास्त्रों में किया गया है। दिवाली पर ब्रह्रा मुहूर्त और सुबह कुछ उपाय करने पर जीवन में कभी भी आर्थिक समस्या नहीं आती है। आइए जानते हैं दिवाली के कुछ ज्योतिषीय उपाय...

विज्ञापन


- धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या की तिथि पर धन और वैभव देने वाली मां लक्ष्मी समुद्र मंथन के दौरान प्रगट हुईं थीं। ऐसे में दिवाली पर देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए घरों के मुख्य दरवाजे पर रंगों और फूलों की रंगोली बनाई जाती है और घर को सजाया जाता है। मान्यता है कि दिवाली के दिन रंगोली बनाने पर मां लक्ष्मी का स्थाई वास उस घर में हो जाता है।

- जो व्यक्ति दिवाली के दिन सुबह जल्दी ब्रह्रा मुहूर्त में जागते हुए पूजा और घर की साफ-सफाई करता है उसके ऊपर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

- दिवाली की रात मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद अगर आरती करते हुए घर के हर एक कोनों में उसकी लौ को फैलाया जाता है तो उस व्यक्ति के जीवन में कभी भी आर्थिक संकट नहीं आता है।
विज्ञापन


- जो लोग दिवाली की रात को अपने घर के आपपास मौजूद पीपल के पेड़ के नीचे तेल का घी जलाता है उसके जीवन में कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती है।

- धन संबंधी परेशानियों से निजात पाने के लिए दिवाली के दिन पूजा के समय मां को चने की दाल अर्पित करें।

- घर से दरिद्रता दूर करने के लिए कार्तिक अमावस्या तिथि पर घर के हर एक कोनों में तेल का दीपक जलाना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें