सूर्य मंगल बुध और शुक्र के कर्क राशि में एक साथ आ जाने से चतुष्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। यह योग 23 जुलाई से 29 जुलाई और 3 अगस्त से 7 अगस्त के मध्य बनेगा। काल पुरुष की कुंडली में
कर्क राशि मन की स्वामिनी है और इसके स्वामी चंद्रमा मन के कारक हैं, अत: मानसिक दृष्टिकोण से देखें तो चार ग्रहों का योग प्राणियों में मानसिक अस्थिरता पैदा करेगा। मेदिनी ज्योतिष के अनुसार अब बाढ़ के महाप्रलय से थोड़ी—बहुत राहत मिलेगी। सूर्य आत्मा के स्वामी, मंगल पराक्रम के स्वामी, बुध के बुद्धि और वाणी के स्वामी और शुक्र भौतिक सुखों के स्वामी हैं। इनके एक साथ आने से जिन जातकों की
कुंडली में इनकी स्थिति अच्छी रहेगी, उनके लिए बहुत शुभ रहेगा, किंतु जिनका गोचर खराब होगा, उनके लिए सप्ताह यह योग बड़े फेरबदल की ओर इशारा कर रहा है। आइए जानते हैं कि इस चतुष्ग्रही योग का प्रभाव 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा —
केवल 99 रुपये में जानिए धन, नौकरी, मकान अथवा शादी से जुड़ी समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)