शनि के गोचर होने से कुछ राशियों पर साढ़ेसाती शुरू हो जाती है तो वहीं कुछ से खत्म हो जाती है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक 29 मार्च, 2025 को शनि कुंभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे।
Shani Gochar 2025: शनिदेव ढाई वर्षों बाद इस साल राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनि के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। शनि के गोचर होने से कुछ राशियों पर साढ़ेसाती शुरू हो जाती है तो वहीं कुछ से खत्म हो जाती है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक 29 मार्च, 2025 को शनि कुंभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों के आने वाला समय मुसीबतों से भरा रह सकता है।
विज्ञापन
मेष राशि
शनि के गोचर करने से मेष राशि वालों की परेशानियां शुरू हो सकती है। मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। ऐसे में कष्टों में इजाफा देखने को मिलेगा। काम आसानी से पूरे नहीं होंगे। धन हानि होने की संभावना लगातार बनी रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का गोचर अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती है। सिंह राशि वालों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। मानसिक तनाव और पैसों से जुड़ी हुई समस्याएं शुरू होंगी। लाभ के अवसरों में कमी आएगी।
धनु राशि
शनि का गोचर धनु राशि वालों के लिए कुछ परेशानियां ला सकता है। आर्थिक रूप से धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है।
इन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती
29 मार्च को शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। शनि के मीन राशि में गोचर करने से मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी और मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। कुंभ राशि वालों साढ़ेसाती का अंतिम चरण रहेगा। मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा।