ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हर दिन हर माह का एक अलग महत्व होता है। सितंबर के महीने में जन्में व्यक्तियों में कुछ बातें बड़ी ही विशेष होती है जो हर किसी को पता होनी चाहिए।
सितंबर में जन्में व्यक्ति दिल से काफी उदार स्वभाव के होते हैं।उदार होने के साथ ही अपने को अधिक महत्त्व देने वाले होते हैं। कोई इनसे अगर कुछ गलत कह दे तो ये सुनते नहीं हैं। ये धुन के बड़े ही पक्के होते हैं। एक बार जो करने की ठान लेते हैं तो उसे फिर करके ही रहते हैं। सीखने और समझने की ललक भी काफी होती है। खुद को कैसे आगे बढ़ाना है इनसे बेहतर शायद ही किसी और को आता हो । इनको जानना थोड़ा मुश्किल होता है। कभी-कभी तो इनके खास मित्र भी नहीं जान पाते हैं कि इनके दिमाग में चल क्या रहा है।
गुस्सा तो काफी आता है इन्हें परंतु इन्हें ये लगता है कि इनसे विनम्र कोई है ही नही। ये दूसरों से काम निकालना बखूबी जानते हैं। सितंबर में जन्म लेने वाले लोग अपनों से काफी अपेक्षाएं रखते हैं। ऊर्जा से तो लबालब भरे रहते है परंतु अहंकार हावी रहता है इनमें। काम के तो बड़े ही पक्के होते है। 24 घंटे बिना खाए पिए काम करने की क्षमता तो इनमें होती है परंतु एक बुरी आदत यह भी होती है की इनकी लोगों से हर पल ये उम्मीद रहती है कि इनके काम की तरफ होती रहे।