फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025: सावन में शनि-गुरु का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Wed, 02 Jul 2025 02:45 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Sawan 2025: 9 जुलाई को देवताओं के गुरु देवगुरु बृहस्पति उदय होंगे और कर्मफलदाता शनि 13 जुलाई को वक्री होंगे। इस तरह से गुरु का उदय होना और शनि का वक्री होना सावन के महीने में कुछ राशि वालों की किस्मत चमका सकती है।
विज्ञापन
1 of 4
सावन में गुरु-शनि का संयोग - फोटो : adobe stock
जल्दी ही सावन का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। सावन का महीना भगवान शिव की पूजा-आराधना और आशीर्वाद पाने के लिए सबसे उत्तम होता है। इस बार सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा। जिसमें कई तरह के शुभ योग और ग्रहों का दुर्लभ संयोग देखने को मिलेगा। आपको बता दें सावन के महीने में गुरु और शनि का शुभ संयोग देखने को मिलेगा, जिसमें 9 जुलाई को देवताओं के गुरु देवगुरु बृहस्पति उदय होंगे और कर्मफलदाता शनि 13 जुलाई को वक्री होंगे। इस तरह से गुरु का उदय होना और शनि का वक्री होना सावन के महीने में कुछ राशि वालों की किस्मत चमका सकती है। इस योग के चलते आकस्मिक धन लाभ और जीवन में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां।
विज्ञापन

2 of 4
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
सावन के महीने में गुरु का उदय होना और शनि का वक्री होना वृषभ राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ऐसे में आपको कई मौके पर जबरदस्त लाभ मिल सकता है। ज्योतिष गणना के मुताबिक देवगुरु बृहस्पति का आपकी कुंडली के धन भाव में उदय होंगे जबकि कर्मफलदाता शनि आय के स्थान पर वक्री होंगे। इससे आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी के संकेत हैं। निवेश के लिहाज से आपके लिए यह समय बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जो लोग कोई न कोई व्यापार आदि करते हैं उनके लिए यह योग मुनाफे वाला साबित हो सकता है। 

Guru Uday 2025: 9 जुलाई को देव गुरु बृहस्पति होंगे उदय, जानें देश-दुनिया पर क्या होगा प्रभाव ?
विज्ञापन

3 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सावन के महीने में गुरु का उदय होना और शनि का व्रकी होना बहुत ही शुभ साबित होगा। इससे आपकी की किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। गुरु का उदय होना आपकी राशि से 12वें भाव में जबकि शनि का वक्री होना आपकी राशि से नवम भाव में होगा। जिससे आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपकी कोई योजना कारगर साबित होंगी। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। इस दौरान आपकी सुखद यात्रा का संयोग भी बन रहा है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। 

Guru Uday 2025: 6 दिन बाद गुरु ग्रह होंगे मिथुन राशि में उदित, इन 5 राशियों के जातक हाथों से पैसा बटोरेंगे

विज्ञापन

4 of 4
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए शनि और गुरु की चाल में बदलाव सुखद संकेत की तरफ इशारा कर रहा है। गुरु ग्रह आपकी कुंडली के पहले भाव में उदय होंगे वहीं शनि का वक्री होना आपके कर्म के भाव में हो रहा है जिससे आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। जो लोग पिछले कई दिनों से नौकरी की तलाश में हैं उनको नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं इस दौरान शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन अच्छा और शानदार रहेगा। प्रेम जीवन में भी आपके लिए समय शुभ रहेगा।

Guru Gochar: गुरु का उच्च राशि में प्रवेश, जानिए किस राशि को मिलेगी सबसे बड़ी सफलता
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें