फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Nakshatra Parivartan: 6 जुलाई से इन राशि वालों के जीवन में आएगा बदलाव, बनेंगे सभी बिगड़े काम

Wed, 02 Jul 2025 02:06 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Sun Transit Punarvasu Nakshatra: सूर्य मिथुन में 16 जुलाई 2025 तक बने रहेंगे। इसी बीच वह 6 जुलाई 2025 को पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 4
Sun Transit Punarvasu Nakshatra - फोटो : adobe stock
Sun Transit Punarvasu Nakshatra: सूर्य एक राशि में 30 दिनों तक रहते हैं और उसके बाद ही अगली राशि में प्रवेश करते हैं। लेकिन इस अवधि में वह अन्य ग्रहों से युति और नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं। वर्तमान में वह मिथुन राशि में विराजमान है। यहां सूर्य की गुरु के साथ युति बनी हुई है, जिससे गुरु आदित्य योग का निर्माण हो रहा है। सूर्य मिथुन में 16 जुलाई 2025 तक बने रहेंगे। इसी बीच वह 6 जुलाई 2025 को पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। खास बात यह है कि पुनर्वसु गुरु का ही नक्षत्र है। ज्योतिष में सूर्य-गुरु दोनों ग्रहों में मित्रता का भाव है, इसलिए यह गोचर कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी हो सकता है। इसके प्रभाव से करियर, धन-दौलत और सम्मान में वृद्धि के योग बन सकते हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि के जो जातक विवाह के लिए तैयार है उनकी बाधाएं दूर होंगी। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष (अग्नि तत्व, स्वामी: मंगल)
उत्साही, तेज, लीडरशिप वाले पर स्वभाव में जल्दी प्रतिक्रिया करने वाले। मंगल साहस, ऊर्जा और क्रोध का प्रतीक है।

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि के जो जातक विवाह के लिए तैयार है उनकी बाधाएं दूर होंगी। हालांकि पहले से वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के रिश्तों और भी मजबूत होंगे और उनमें मधुरता आएगी।

व्यापारियों को कोई बड़ी डील मिलने से व्यापार में विस्तार होगा। आर्थिक रूप से समय कल्याणकारी है। जिन लोगों के करियर को लेकर अटके हुए काम थे वह अब पूरे होते नजर आएंगे। सेहत में भी अनुकूल बदलाव आएंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगें। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के शुभ समाचार मिलेगा। संपत्ति या वाहन संबंधी निर्णयों में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि 
सिंह (अग्नि तत्व, स्वामी: सूर्य)

आत्मविश्वासी, प्रभावशाली, नेतृत्वकर्ता। सूर्य आत्मबल और प्रतिष्ठा का प्रतीक है।

सिंह राशि के स्वामी ग्रह स्वयं सूर्य है। इन राशि वालों पर ग्रहों के राजा सदैव प्रसन्न रहते हैं। इसलिए उनके नक्षत्र परिवर्तन से आपके सभी काम मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। रिश्तों में भावनात्मक निकटता भी बढ़ेगी। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा।

छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगें। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। संपत्ति या वाहन संबंधी निर्णयों में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। रिश्तों को और बेहतर बनाने के लिए नए मौके मिलेंगे। आप कुछ नया करने की भी सोच सकते हैं।

Shani Vakri: शनि की उल्टी चाल से इन राशि वालों को नवंबर तक होगा लाभ, नौकरी के मिलेंगे नए अवसर
विज्ञापन

4 of 4
पार्ट-टाइम काम कर रहे लोगों की आमदनी बढ़ सकती है। कारोबारियों की अटकी हुई योजनाएं पूरी होंगी। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
कन्या (पृथ्वी तत्व, स्वामी: बुध)

विश्लेषणात्मक, जिम्मेदार, व्यवहारिक। बुध व्यवस्थित सोच और संवाद का कारक है।

सूर्य के गोचर से कन्या राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। वित्तीय रूप से अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। नौकरी में परिवर्तन चाहने वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा। समाज में सम्मान और अच्छी छवि बनेगी। पुराने निवेशों से लाभ मिलने के योग हैं।

पार्ट-टाइम काम कर रहे लोगों की आमदनी बढ़ सकती है। कारोबारियों की अटकी हुई योजनाएं पूरी होंगी। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को विस्तार के कई मौके मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
Guru Uday 2025: 9 जुलाई को देव गुरु बृहस्पति होंगे उदय, जानें देश-दुनिया पर क्या होगा प्रभाव 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें