फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Gochar 2025: 29 मार्च को होगा शनि का राशि परिवर्तन, इन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती और ढैय्या

Wed, 19 Feb 2025 01:05 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

इस साल शनि 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिस कारण से कुछ राशि वालों पर साढ़ेसाती और कुछ पर ढैय्या शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
शनि की साढ़ेसाती 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस वर्ष न्याय के कारक और कर्मफलदाता शनि अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव का विशेष महत्व होता है। सभी ग्रहों में शनि ही एकमात्र ऐसे ग्रह हैं जो सबसे धीमे चलते हैं, जिसकी वजह से इनका शुभ-अशुभ प्रभाव जातकों के जीवन पर लंबे समय तक रहता है। शनिदेव ढाई वर्षों में एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शनिदेव को क्रूर ग्रह माना जाता है जिसके कारण यह जातकों को हमेशा कष्ट देते हैं लेकिन यह सही नहीं है। शनि अगर कुंडली में शुभ भाव में विराजमान हैं तो यह अच्छे फल भी प्रदान करते है। शनि की शुभ स्थिति से यह जातकों को रंक से राजा भी बना देते हैं। 

Chandra Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें इस समय ग्रहों की स्थिति और प्रभाव

जब-जब शनि का गोचर एक से दूसरी राशि में होता है तो कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाती है तो कुछ पर यह खत्म हो जाती है। शनि इस वर्ष 29 मार्च को अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव शुरू हो जाएगा। जिन-जिन राशियों पर साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव रहेगा उनको कई तरह के कष्टों और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

Lakshmi Narayan Rajyog: जल्द बनेगा‘लक्ष्मी नारायण राजयोग’, इन तीन राशियों के सुख में होगी वृद्धि

 इन पर साढ़ेसाती और ढैय्या
विज्ञापन

29 मार्च को शनि करीब ढाई वर्षों के बाद राशि परिवर्तन करेंगे। आपको बता दें कि शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं और 29 मार्च 2025 को ये इस राशि से निकलकर गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के मीन राशि में प्रवेश करते ही मकर राशि वालों पर से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। लेकिन मेष राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। इसके अलावा मीन और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती जारी रहेगी। मीन पर दूसरे चरण की साढ़ेसाती जबकि कुंभ राशि पर तीसरे चरण की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। इस तरह से मेष, मीन और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती रहेगी। 

Shani Asta 2025: होली से पहले शनि होंगे अस्त, मेष समेत इन दो राशि वालों को मिल सकता है विशेष लाभ

वहीं शनि के मीन राशि में गोचर करने से वृश्चिक राशि पर से शनि की ढैय्या खत्म हो जाएगी और धनु राशि पर शुरू होगी। इसके दूसरी तरफ कर्क राशि पर से ढैय्या खत्म होगी और सिंह राशि पर ढैय्या शुरू हो जाएगी। शनिदेव के इस साल राशि परिवर्तन करने से मेष राशि में गोचर से कुंडली में दशम और एकादश भाव के स्वामी होकर यह आपके 12वें भाव में संचरण करेंगे। इस तरह से मेष राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा। इस तरह से शनि की द्दष्टि यहां से दूसरे, छठे और नवें भाव पर रहेगी ऐसे में भागदौड़ ज्यादा रहेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। धन हानि होने की संभावना बनी रहेगी और नौकरी और व्यापार में मिलाजुला प्रभाव रहेगा। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें