फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (22 To 28 July): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 21 Jul 2024 05:25 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Scorpio Weekly Horoscope : वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कभी चीजें अनुकूल तो कभी प्रतिकूल नजर आएंगे। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक राशि 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कभी चीजें अनुकूल तो कभी प्रतिकूल नजर आएंगे। वृश्चिक राशि के जातकों तमाम तरह की परेशानियों से बचने के लिए सप्ताह के प्रारंभ से अपनी ऊर्जा, समय और धन आदि का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। इस सप्ताह आप धन आने से पहले ही उसके खर्च की योजनाएं बना कर रख लेंगे। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर-कारोबार में खूब सोच-समझकर काम करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप इस सप्ताह कोई कारोबारी डील करने की सोच रहे हैं तो आपको उसे करते समय खूब सावधानी बरतनी होगी। कुल मिलाकर धन का लेनदेन एवं निवेश करते समय आपको सतर्क रहना होगी।
विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में आपका अचानक से अनचाही जगह पर तबादला हो सकता है या फिर कार्यक्षेत्र में अनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान कड़ी मेहनत और प्रयास करने के बाद भी अपेक्षा से कम फल की प्राप्ति के कारण मन में तनाव बना रहेगा। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न देते हुए लोगों को मिलाजुला कर चलना  बेहतर रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप भविष्य की योजनाओं पर काम करने का प्रयास करेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जीवन के कठिन समय में आपके अपने मददगार साबित होंगे। प्रेम संबंध में संवाद बनाए रखें और किसी भी गलतफहमी को न पनपने दें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें