फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope ( 22 To 28 July ): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 21 Jul 2024 05:21 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Libra Weekly Horoscope: तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए है। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा। 
 
विज्ञापन
तुला राशि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए है। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आप हाथ आए अवसर का पूरा लाभ उठाते नजर आएंगे। इस सप्ताह आप लंबित पड़े कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। किसी कार्य विशेष की शुरुआत करते समय सकारात्मक फल की प्राप्ति से आपके भीतर उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में आप अपने करियर और कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले  सकते हैं। खास बात यह कि ऐसा करते समय लोग आपके साथ अपना समर्थन और सहयोग बनाए रखेंगे। इस दौरान आप अपने काम को लेकर अधिक सकारात्मक रहेंगे और कार्य विशेष में मिलने वाली सफलता आपको अधिक उर्जावान बनाए रखेगी।

व्यवसाय में बढ़ोत्तरी होगी। कारोबार से जुड़ी रणनीति सफल होती हुई नजर आएगी। विभिन्न स्रोतों से धन का आगमन होगा और संचित धन में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। इस सप्ताह अपने साथी के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे। रोमांस की दृष्टि से यह सप्ताह खुशी प्रदान करने वाला रहेगा। यदि आप सिंगल हैं तो आपकी वाणी, व्यवहार और पर्सनालिटी से प्रभावित होकर कोई व्यक्ति आपसे जुड़ने का प्रयास कर सकता है। 

विज्ञापन

उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें