वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी तमाम बड़ी समस्या का समाधान खोजने में मददगार साबित होगा। इस सप्ताह आपको अपने इष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी तमाम बड़ी समस्या का समाधान खोजने में मददगार साबित होगा। इस सप्ताह आपको अपने इष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर-परिवार के सदस्य भी आपके सहयोग और समर्थन के लिए हर समय तैयार रहेंगे। किसी कार्य विशेष की शुरुआत करने अथवा किसी बड़े फैसले को लेते समय आपको अपने पिता से विशेष मदद मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। जिससे आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।
इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। किसी बड़ी भूमिका निभाने के लिए आप खबरों की खबर में बने रहेंगे। सीनियर आपके द्वारा लिए गये उचित निर्णय के लिए आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। यदि भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति से जुड़ कोई विवाद कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसमें फैसला आपके हक में आ सकता है अथवा सुलझ-समझौते से इसका हल निकल सकता है।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं उम्मीद से अधिक लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी और भविष्य में आप उनके जरिए बड़ा लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना में श्री हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।