Scorpio Weekly Horoscope: सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर भाई-बहनों से तकरार हो सकती है। इस दौरान पारिवारिक शांति भंग होने की आशंका बनी रहेगी। वृश्चिक राशि के जातक सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर निकल सकते हैं।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी है। आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए सप्ताह की शुरुआत से अपने धन का प्रबंधन करके चलें और धन के लेनदेन में सावाधानी बरतें। सप्ताह की शुरुआत में किसी कार्य विशेष के लिए किये गये प्रयासों में सफलता न मिलने के कारण मन खिन्न रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के कार्य अथवा स्थान में बदलाव के भी आसार बन रहे हैं। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर काबू पाने की आवश्यकता बनी रहेगी।
सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर भाई-बहनों से तकरार हो सकती है। इस दौरान पारिवारिक शांति भंग होने की आशंका बनी रहेगी। वृश्चिक राशि के जातक सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकल सकते हैं। यात्रा थकान भरी लेकिन फलदायी साबित होगी। इस दौरान आप अपने संसाधनों को बढ़ाने की दिशा में प्रयासरत नजर आएंगे। आपकी दैनिक आय में बहुत हद तक वृद्धि भी होगी लेकिन उसके मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। वृश्चिक राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में नियम और प्रक्रियाओं के उल्लंघन से बचने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा आर्थिक नुकसान के साथ अपमान भी झेलना पड़ सकता है।
इस सप्ताह आपका विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको उचित समय का इंतजार करना चाहिए अन्यथा जल्दबाजी में बनती बात भी बिगड़ सकती है। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहें और उसकी भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में गुड़ और चने का भोग लगाकर बजरंग बाण का पाठ करें।