Saptahik Vrishabh Rashifal: वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को बड़ी सूझबूझ और धैर्य के साथ करने की आवश्यकता रहेगी।
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य को बड़ी सूझबूझ और धैर्य के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। भूलकर भी किसी बड़े निर्णय को जल्दबाजी अथवा असमंजस की स्थिति में लेने की गलती न करें अन्यथा बाद में आपको बड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आपकी सीनियर अथवा जूनियर के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है तो उसे विवाद की बजाय संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें। इस बात का ख्याल रखें कि कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर ही लाभ होगा।
परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को अपेक्षित सफलता की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से इस सप्ताह आपके आत्मीय संबंधों में किसी प्रकार का कोई खास बदलाव तो नहीं नजर आ रहा है लेकिन फिर भी आपके भीतर अपने माता-पिता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की चिंता बनी रह सकती है। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए अपने लव पार्टनर से जरूरत से ज्यादा सहयोग और समर्थन की अपेक्षा न करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और नियमों को तोड़ने की गलती भूल से न करें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।