मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते की तुलना में आपके लिए अत्यंत ही शुभ और अधिक फलदायी रहने वाला है। इस पूरे सप्ताह आपकी सेहत और संबंध दोनों ही अच्छे रहने वाले हैं। आपको स्वजनों का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। पूरे सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे, जिसके चलते आपके भीतर उत्साह और पराक्रम बना रहेगा। आपके भीतर बड़े से बड़े कार्य को आगे बढ़कर कार्य करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी।
वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह उत्तम रहने वाला है। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको कारोबार में खासा लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत और प्रयास की तारीफ होगी। पदोन्नति अथवा मनचाहे स्थान पर तबादले की मनोकामना पूरी हो सकती है। आपको पूर्व में किये गये निवेश से लाभ हो सकता है। बाजार अथवा किसी योजना आदि में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी पूरे सप्ताह अनुकूलता बनी रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगीं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। स्वजनों के साथ समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।