फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (13-19 Nov): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 13 Nov 2023 10:28 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृष राशि के जातकों के यह सप्ताह करियर और कारोबार के लिए शुभ तथा सेहत और संबंध के लिए थोड़ा परेशानी भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको नौकरी अथवा व्यवसाय के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के यह सप्ताह करियर और कारोबार के लिए शुभ तथा सेहत और संबंध के लिए थोड़ा परेशानी भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको नौकरी अथवा व्यवसाय के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा में भले ही भागदौड़ और थकान भरी रहे लेकिन यह मनचाहा लाभ दिलाने वाली साबित होगी। यात्रा के दौरान आपके प्रभावी लोगों के संबंध बनेंगे। आपके लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। काम धंधे में गतिशीलता आएगी। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो इस सप्ताह किसी मित्र या शुभचिंतक की मदद से आपकी यह कामना पूरी हो सकती है।
विज्ञापन


सेहत और संबंध की दृष्टि से वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में भाई या बहन के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि किसी भी सूरत में मतभेद मनभेद में न बदलने पाए। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन इस दौरान उचट सकता है। संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी। यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में बने हुए हैं तो उसमें समस्याएं पैदा हो सकती हैं। परिजन आपके प्रेम संबंध को अस्वीकार कर सकते हैं या फिर किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी से बेवजह का तनाव पैदा हो सकता है। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: चीटियों को आटा डालें और प्रतिदिन देवी दुर्गा का विधि-विधान से पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें