फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (13-19 Nov) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 13 Nov 2023 10:27 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। मेष राशि वाले इस बात का पूरा ध्यान रखें कि इस सप्ताह आपकी बात से ही आपकी बात बनेगी और बिगड़ेगी।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। मेष राशि वाले इस बात का पूरा ध्यान रखें कि इस सप्ताह आपकी बात से ही आपकी बात बनेगी और बिगड़ेगी। ऐसे में आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र मेें मनचाही सफलता पाने के लिए बुद्धि और विवेक का प्रयोग करते हुए बहुत धैर्य के साथ आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर के साथ मिलजुलकर काम करने पर ही आप अपने काम को समय पर सही तरीके से पूरा कर पाएंगे। सप्ताह के मध्य में धन का खर्च बढ़ेगा और घरेलू चिंताएं घेरे रहेंगी। छात्रों को मनचाही सफलता की प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की दरकार रहेगी। कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र के बीच में तालमेल बिठानें में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं।
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में सेहत संबंधी दिक्कतें होने की आशंका है। ऐसे में इस दौरान अपना खान-पान और दिनचर्या सही रखें और किसी भी शारीरिक समस्या को इग्नोर करने की भूल बिल्कुल न करें अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय ज्यादा शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। ऐसे में इसी दौरान कारोबार से जुड़े फैसले या डील करना उचित रहेगा। हालांकि जोखिम भरे निवेश से आपको पूरे सप्ताह बचने की जरूरत बनी रहेगी। प्रेम संबंध में कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं, जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। जीवनसाथी की सेहत चिंता का विषय बन सकती है। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करें तथा रुद्राक्ष की माला से ॐ नमः शिवाय मंत्र का एक माला जप जरूर करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें