तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए बेहद सधे हुए कदमों के साथ आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो आपको कारोबार से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। आप चाहे नौकरीपेशा व्यक्ति हों या फिर व्यवसाय करते हों आपको इस सप्ताह दूसरों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना होगा अन्यथा आपको धन एवं मान दोनों की हानि का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है तो वहीं नौकरीपेशा लोगों को अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत बनी रहेगी।
करियर-कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपको धीमी गति से ही सही लेकिन अपने करियर और कारोबार में प्रगति होती नज़र आएगी। यह समय कमीशन और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने के लिए अनुकूल रहने वाला है। तुला राशि के जातकों को प्रेम-प्रसंग में उतावलेपन से बचना चाहिए अन्यथा बनी बात भी बिगड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी रुचि धर्म-अध्यात्म के प्रति बढ़ेगी। इस दौरान किसी तीर्थ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।