Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होगा। आपके सोचे हुए काम समय से होते हुए नजर आएंगे और आपको घर-बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा।
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होगा। आपके सोचे हुए काम समय से होते हुए नजर आएंगे और आपको घर-बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। लोग आपके निर्णय और प्रयासों की तारीफ करेंगे। करियर-कारोबार में तरक्की होगी। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा प्रमोशन या फिर तबादला मिल सकता है तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। पूर्व में किसी योजना में किए गए निवेश से बड़ा लाभ मिल सकता है। उधार दिया गया धन अप्रत्याशित रूप से वापस मिल सकता है।
कन्या राशि के जातक इस सप्ताह करियर-कारोबार में कठिन परिश्रम करेंगे और साथ ही साथ लोगों को जोड़कर साथ रखेंगे। सप्ताह के उत्तरार्द्ध में आपके कामकाज में वृद्धि होगी। अचानक कहीं से बड़ी धनराशि प्राप्त होगी। इस दौरान आपको किसी ऐसे स्रोत से लाभ की प्राप्ति संभव है, जिसकी आपने कामना भी नहीं की होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को इस दौरान बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विदेश में करियर-कारोबार के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। प्रेमी युगल सुखद समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।