फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope ( 24 to 30 June): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 23 Jun 2024 03:43 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Tula Rashifal: इस सप्ताह आप स्वजनों के साथ निकटता महसूस करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थाटन करने का सुख प्राप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में स्वजनों एवं सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस सप्ताह रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। आप सोचे हुए कार्यों को एक नई ऊर्जा के साथ पूरा करेंगे। आप अपने बुद्धिबल एवं विवेक के जरिए तमाम समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। भूमि,भवन और वाहन आदि के क्रय के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। इस संबंध में किए गए प्रयास सफल होंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। 

नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के मध्य तक कार्यक्षेत्र में कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप विदेश में करियर अथवा कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको विशेष सफलता मिल सकती है। इस दौरान आपको किसी नये कार्य की शुरुआत करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आपकी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समाज में उच्च एवं प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह आप स्वजनों के साथ निकटता महसूस करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थाटन करने का सुख प्राप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें