नौकरीपेशा वाले व्यक्तियों का कार्यक्षेत्र में सम्मान होगा। सीनियर आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। तुला राशि के जातक इस सप्ताह सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं।
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और सफलता को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपकी मुलाकात किसी प्रभावी व्यक्ति से संभव है, जिससे जुड़कर आपको भविष्य में लाभ की योजनाओं पर काम करने का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में आपको मनचाही सफलता मिल सकती है। सरकारी योजनाओं में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है। यदि आप ठेके या फिर कहें कांट्रैक्ट पर काम करते हैं तो आपको कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है।
नौकरीपेशा वाले व्यक्तियों का कार्यक्षेत्र में सम्मान होगा। सीनियर आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। तुला राशि के जातक इस सप्ताह सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में पिकनिक-पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। इस सप्ताह संतानपक्ष से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यों में लगेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां और विश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
उपाय – प्रतिदिन लाल पुष्प चढ़ाकर देवी दुर्गा की पूजा एवं दुर्गा चालीसा का पाठ करें।