फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (22 To 28 April): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 21 Apr 2024 03:57 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यहकता रहेगी। कारोबार में उधार देने से बचें अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अपने गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान एवं सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। आपके विरोधी कार्यक्षेत्र में आपकी छवि को धूमिल करने अथवा आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इस पूरे सप्ताह आपको दूसरों पर निर्भय रहने की बजाय अपने परिश्रम एवं प्रयास पर यकीन करना होगा। आपकी योजनाएं फलीभूत हों इसके लिए आपको सप्ताह की शुरुआत से ही चीजें प्लानिंग करके चलनी होंगी। तभी आप अपने टारगेट को समय से पूरा कर पाने में कामयाब हो पाएंगे।
विज्ञापन


इस सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यहकता रहेगी। कारोबार में उधार देने से बचें अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार से जुड़े किसी मसले को लेकर स्वजनों के साथ तकरार हो सकती है। इस दौरान आपको अपने माता-पिता से अपेक्षित सहयोग और समर्थन कम मिल पाएगा। जिसके चलते आपका मन खिन्न रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक-आध्यात्मिक कार्याक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है।इस दौरान अचानक से किसी तीर्थ स्थान की यात्रा भी संभव है। प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्य क्ति के चलते लव पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। रिश्तों को मधुर और मजबूत बनाए रखने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। 
विज्ञापन


उपाय- प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें