फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (18-24 Dec): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 17 Dec 2023 12:25 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। जिसके चलते आपके भीतर आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह 

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। जिसके चलते आपके भीतर आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। बीते कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का समाधान इस सप्ताह के अंत तक हो सकता है। कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी और मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। विदेश से जुड़े व्यवसाय अथवा नौकरी करने वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कामकाजी महिलाओं के कद एवं पद में वृद्धि होने से उनका सम्मान न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार और समाज में भी बढ़ेगा।

सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और आप जीवन का पूरा आनंद लेते हुए नजर आएंगे। युवा वर्ग का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने जीवन में कुछ अनपेक्षित परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आपको अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। हालांकि यात्रा सुखद एवं उम्मीद से कहीं अधिक लाभप्रद एवं संबंधों को विस्तार देने वाली साबित होगी। इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी एवं बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन श्री लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा तथा नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें