फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (06 May To 12 May): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 05 May 2024 06:00 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Singh Rashifal: सिंह राशि के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। 
 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह

विज्ञापन

सिंह राशि के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। जीवन में आ रही अड़चन स्वत: दूर होती हुई नजर आएंगी। प्रोफेशन और करियर की दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत शुभ साबित होगा। बेरोजगार लोगों को मनचाहे रोजगार की प्राप्ति होगी तो वहीं नौकरीपेशा लोगों के मनचाहे स्थान पर तबादले और प्रोन्नति की मनोकामना पूरी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद की प्राप्ति के योग बनेंगे। इस सप्ताह आप पाएंगे कि वित्तीय दृष्टि से समय आपके लिए अनुकूल बनने लगा है।

व्यवसाय के विस्तार की योजनाएं साकार होती हुई नजर आएंगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को सप्ताह के उत्तरार्ध में विशेष सफलता की प्राप्ति संभव है। यह सप्ताह न सिर्फ कामकाज की दृष्टि से बल्कि पारिवारिक दृष्टि से भी आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। परिवार के सदस्यों में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह की शुरुआत में ही आपको घर-परिवार से जुड़े किसी सदस्य की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष की विशेष उपलब्धि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। पारस्परिक मधुरता में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। आप अपने घर-परिवार को अधिक समय देने में सफल होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें और दैनिक पूजा में गायत्री मंत्र का एक माला जप करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें