फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (06 May To 12 May): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 05 May 2024 06:00 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik kanya Rashifal: कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह किसी के बहकावे में आकर कोई भी कदम उठाने से बचें अन्यथा आपको बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह किसी के बहकावे में आकर कोई भी कदम उठाने से बचें अन्यथा आपको बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। साथ ही साथ आपको नियम-कानून को तोड़ने से भी बचना होगा अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां का सामना करना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य में किसी तरह की लापरवाही करने से बचते हुए उन विरोधियों से सावधान रहना होगा जो अक्सर आपका बना बनाया काम बिगाड़ने की जुगत लगाते रहते हैं। किसी भी कार्य में मनचाहे परिणाम को पाने के लिए आपको धैर्य के साथ निरंतर प्रयासरत रहना होगा। कार्यों को कल पर टालने की प्रवृत्ति से बचें तथा जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। 
विज्ञापन


इस सप्ताह आपको अपने क्रोध एवं आवेश पर नियंत्रण रखना श्रेयस्कर रहेगा। वित्तीय दृष्टि से देखें तो यह समय आपके लिए मध्यम रहने वाला है। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में फंसे धन को निकालने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखें। इस दौरान चोरी और आर्थिक हानि की आशंका है, ऐसे में विशेष रूप से सतर्क रहें। अचानक से कुछेक बड़े खर्च से आपका बना-बनाया बजट बिगड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में अपने लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें और किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए संवाद का सहारा लें। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत आपके लिए चिंता का विषय बन सकती है। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करें। बुधवार के दिन पक्षियों को हरी मूंग के दाने पानी में भिगोकर खाने के लिए दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें