फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (13 To 19 May): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 12 May 2024 10:12 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Mithun Rashifal: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ी ज्यादा ही व्यस्तता लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको न सिर्फ घर-परिवार के लिए बल्कि करियर-कारोबार के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ी ज्यादा ही व्यस्तता लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको न सिर्फ घर-परिवार के लिए बल्कि करियर-कारोबार के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नतीजतन आपके भीतर ऊर्जा की कमी या फिर कहें थकावट बनी रह सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ गलतफहमियां भी हो सकती हैं। हालांकि किसी वरिष्ठ की मदद से जल्द ही वह दूर भी हो जाएंगी। 
विज्ञापन


करियर और कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय ज्यादा शुभता लिए रहने वाला है। इस दौरान मनचाहे काम समय पर पूरे होने पर आपके उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य में अपेक्षित प्रगति होने से सन्तोष का अनुभव होगा। धन लाभ की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको कारोबार में न सिर्फ लाभ होगा बल्कि उसमें वृद्धि भी होगी। यह समय स्थायी संपत्ति के लाभ का भी है। इस दौरान आपके द्वारा भूमि-भवन के क्रय-विक्रय किए जाने का प्रयास सफल हो सकता है। पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा। आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आप उसके साथ सुखद पल व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़कार गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें