फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (20 To 26 May) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 19 May 2024 05:26 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Mesh Rashifal: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता भरा रहने वाला है। बीते सप्ताह के मुकाबले आपको इस हफ्ते भाग्य आपका ज्यादा साथ देगा। आपके काम तेजी से बनते हुए नजर आएंगे। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता भरा रहने वाला है। बीते सप्ताह के मुकाबले आपको इस हफ्ते भाग्य आपका ज्यादा साथ देगा। आपके काम तेजी से बनते हुए नजर आएंगे। आपको घर और बाहर दोनों जगह परिजनों का सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी चोट या बीमारी आदि से पीड़ित थे तो आपको इस सप्ताह तेजी से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। रुपये-पैसों से जुड़ी किल्लत दूर होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। कर्ज की वापसी संभव हो पाएगी।

विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में व्यवसाय से जुड़े लोग भूमि-भवन या कारोबार आदि में बड़ा धन निवेश कर सकते हैं। खास बात यह कि आपको ऐसा करने पर लाभ भी होगा। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या का समाधान खोजने में आप कामयाब हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह पूरा सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप पर सीनियर की पूरी कृपा बनी रहने वाली है। 

उच्च अधिकारियों से साथ आपके संबंध बेहतर बने रहेंगे तथा पदोन्नति,वेतन वृद्धि आदि की स्थितियां भी बन सकती हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपको पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। आप अपना अधिक समय स्वजनों के साथ बिताएंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय : प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में उनकी चालीसा का सात बार पाठ करें।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें