फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (17 To 23 June ): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 16 Jun 2024 06:26 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Meen Rashifal: मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक साबित होगा। इस सप्ताह आपको कुछे चीजों को पाने के लिए अपने नियम और सिद्धांत से समझौता करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक साबित होगा। इस सप्ताह आपको कुछे चीजों को पाने के लिए अपने नियम और सिद्धांत से समझौता करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपकी मेहनत का फल अपेक्षा से कम मिलेगा। जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान साथी-संगी और परिजनों की मदद भी मुश्किल मिल पाएगी। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आपको बेहद सधे हुए कदमों के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। भूलकर भी कारोबार को दूसरे के भरोसे छोड़ने की गलती न करें। इस सप्ताह बेवजह की चीजों धन खर्च न करें अन्यथा बाद में आपको आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में आपको सेहत संबंधी कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। इस दौरान अपना खानपान और दिनचर्या सही रखें। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने वरिष्ठ एवं शुभचिंतकों की सलाह की अनदेखी करने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। निजी रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वजनों के साथ संवाद बनाए रखें। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा होने के चलते आपसी रिश्तों में खटास आ सकती है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें तथा उसके लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हल्दी अथवा केसर का तिलक लगाएं तथा भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें