Saptahik Meen Rashifal:रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आप पर माता-पिता का पूरा आशीर्वाद बरसेगा।
मीन राशि के जातकों को सप्ताह के प्रारंभ में कामकाज के सिलसिले में जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन सकारात्मक पक्ष यह है कि आपके द्वारा की गई मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इस सप्ताह पैसा और प्यार दोनों आपकी झोली में गिरेगा। स्वजनों के साथ पैदा हुई गलतफहमियां दूर होंगी और एक बार फिर साथ जुड़कर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। भूमि-भवन या वाहन से जुड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। यदि आप किसी कारोबार को शुरु करने या फिर भूमि-भवन आदि के लिए लोन के लिए प्रयासरत थे तो आपकी कोशिशें इस सप्ताह रंग लाएंगी और धन का इंतजाम हो जाएगा।
विज्ञापन
सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको रोजी-रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पूर्व में किये गये निवेश से लाभ होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद की प्राप्ति संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आप पर माता-पिता का पूरा आशीर्वाद बरसेगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ पर्व-उत्सव आदि मनाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। इस सप्ताह आपको लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ सुखद पलों का आनंद लेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य देवता को तांबे के लोटे से जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।