मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकानभरी और अपेक्षा से कम सफलता और लाभ देने वाली रहेगी। जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में अपने विचार किसी दूसरे पर लादने या किसी के साथ लूज टॉक करने से बचना चाहिए अन्यथा बेवजह बात का बतंगड़ बन सकता है। किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए यदि आपको अपने काम से काम रखना उचित रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो किसी के बहकावे में आकर या फिर अधिक मुनाफे के चक्कर में जोखिम भरी योजना में पैसा न लगाएं।
सप्ताह के मध्य में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उनकी सभी चालों को नाकाम करेंगे। इस दौरान आपको किसी व्यक्ति विशेष की मदद से कोई नई कला सीखने या फिर नया काम करने का अवसर मिल सकता है। इस दौरान सत्ता-सरकार के लोगों के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंध में लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। घर-परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें।