मकर
बीते सप्ताह के मुकाबले मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ज्यादा शुभ और सफलता को लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है, जिसमें परिवार के साथ हंसी-खुशी समय मिलाने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान भूमि-भवन या फिर वाहन के क्रय-विक्रय से जुड़ी कामना भी पूरी हो सकती है। यदि पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो वह किसी वरिष्ठ या प्रभावी व्यक्ति की मदद से दूर हो जाएगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों का धन बजार से अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। इस दौरान आप किसी ऐसी योजना में धन निवेश कर सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। हालांकि ऐसा करते समय शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। सत्ता-सरकार से जुड़ी परेशानियां भी दूर होंगी। नौकरीपेशा लोगों का अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ बेहतर संबंध बनेगा। अचानक से आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है, इससे कार्यक्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके प्रेम संबंध से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार करते हुए उस पर शादी की मुहर लगा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा और चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन विशेष रूप से शनि के 108 नाम का पाठ करें।