फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (26 Sep-02 October): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 25 Sep 2022 01:18 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धनु राशि के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको घर-परिवार से जुड़े किसी मसले को सुलझाने के लिए अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको घर-परिवार से जुड़े किसी मसले को सुलझाने के लिए अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपके सिर पर कामकाज का भी अतिरिक्त बोझ बना रहेगा, जिसके चलते न सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक थकान भी बनी रहेगी। संपत्ति से जुड़े किसी भी विवाद को कोर्ट-कचहरी से बाहर निबटा लेना उचित रहेगा, अन्यथा आपको उसे पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। रोजी-रोजगार की तलाश या फिर नौकरी में बदलाव की आस लगाए लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपको आपके लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न देकर अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा, अन्यथा आप समय पर टारगेट पूरा नहीं कर पाएंगे। यदि आप भूमि-भवन के क्रय विक्रय के लिए प्रयासरत हैं तो आपकी सप्ताह के अंत में किसी के साथ अच्छी डील हो सकती है। प्रेम संबंध में इस सप्ताह आपको कुछ एक बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस बार आप अपनी कार्य की व्यस्तता या घरेलू समस्याओं के चलते अपने लव पार्टनर से कम ही मिल पाएंगे, जिसके चलते मन थोड़ा खिन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: भगवान श्री विष्णु की पूजा केसर का तिलक लगाकर करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें