फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (12 to 18 august 2024): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 11 Aug 2024 01:11 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Makar Rashifal: सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति के घर आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपका अधिकांश समय अपने शुभचिंतकों और संगी-साथी के साथ हंसी-खुशी कटेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु राशि

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह किसी व्यक्ति विशेष की मदद से आपके जीवन से जुड़ी बड़ी मुश्किलें दूर हो जाएंगी। इस पूरे सप्ताह आपको स्वजनों और इष्ट-मित्रों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में विशेष परिश्रम और भागदौड़ से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। इस दौरान कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले में मामला आपके पक्ष में बनता हुआ नजर आएगा। यदि आप लंबे समय से भूमि, भवन या वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे थे तो वह पूरी हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोग किसी नये काम में हाथ आजमा सकते हैं। यदि आपका कोई कार्य शासन या सत्ता से जुड़ा हुआ है तो इस सप्ताह वह बन जाएगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी मुलाकात किसी विशिष्ट व्यक्ति से संभव है। जिसकी मदद से भविष्य में आपको लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में खूब रमेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में तीर्थ यात्रा अथवा किसी आध्यात्मिक व्यक्ति के सत्संग का लाभ मिलेगा। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को इस दौरान विशेष लाभ होने की संभावना है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति के घर आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपका अधिकांश समय अपने शुभचिंतकों और संगी-साथी के साथ हंसी-खुशी कटेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ को बिल्ब अथवा शमी पत्र चढ़ा कर शिव चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें