फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope (6-12 Nov): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 06 Nov 2023 11:32 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना चाहिए और वाहन सावधानी के साथ चलाना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना चाहिए और वाहन सावधानी के साथ चलाना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकते हैं। ऐसे विवाद को सुलझाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी की शरण में भी जाना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको मौसमी बीमारी से खूब सावधान रहना होगा, अन्यथा खराब सेहत के कारण आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है। यदि आप साझेदारी में कोई व्यवसाय चला रहे हैं तो अपने पार्टनर पर आंख मूंदकर विश्वास न करें अन्यथा आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आपकी स्वजनों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
विज्ञापन


इस दौरान माता-पिता का सहयोग और समर्थन न मिलने पर आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। यदि आप अपने कारोबार का विस्तार करने की सोच रहे हैं तो आपको आपकी अपनी आर्थिक स्थिति और क्षमता पर विचार जरूर करना चाहिए अन्यथा वर्तमान में चल रहा ठीक-ठाक कारोबार भी उसके कारण प्रभावित हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है। इस दौरान आपको अपने कार्य को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ेंगे। जीवन के कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका संबल बनेगा और आप उसकी मदद से तमाम परेशानियों का हल खोजने में काफी हद तक कामयाब भी हो जाएंगे। जीवनसाथी का उत्तम सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना तथा श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें