फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (6-12 Nov): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 06 Nov 2023 11:29 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने जीवन में चीजें कभी मन के मुताबिक तो कभी मन के विपरीत घटती हुई नजर आएंगी।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने जीवन में चीजें कभी मन के मुताबिक तो कभी मन के विपरीत घटती हुई नजर आएंगी। इस सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने जीवन में कुछ ऐसा बदलाव देखने को मिल सकता है जिसकी कभी आपने आशा नहीं की होगी। इस सप्ताह आपको आलस्य और अभिमान से बचना होगा अन्यथा आपको नाहक ही तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगोें को अपने काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय और उर्जा खर्च करनी पड़ेगी। इसी प्रकार परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।
विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की अचानक से यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद और नए संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस दौरान आपकी मुलाकात किसी प्रभावी व्यक्ति से हो सकती है। जिसकी मदद से भविष्य में किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय के लिए सप्ताह के पूवार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। हालांकि साझेदारी में व्यवसाय करने वालों को धन का लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। ऐसे में किसी भी बात का तूल न बनाएं और अपने लव पार्टनर की भावनओं का सम्मान करें। जीवनसाथी की खराब सेहत आपकी चिंता का सबक बनेगी। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध में शहद मिलाकर चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें