Saptahik Kumbh Rashifal: इस सप्ताह आपको घर-परिवार और कुटुंब के लोगों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में आ रही अड़चनें दूर होंगी। लव पार्टनर के साथ प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि और अच्छा मुनाफा देखने को मिलेगा। इस सप्ताह के अंत तक आप बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं। कारोबार से जुड़ी यात्राएं सुखद, सफल और लाभप्रद साबित होंगी। नौकरीपेशा लोगों के पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आप अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं। मसलन, नौकरीपेशा लोगों को कहीं से बेहतर आफर आ सकता है तो वहीं बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति संभव है। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें उच्च पद की प्राप्ति संभव है। समाज में उनकी विश्वसनीयता और प्रभाव में वृद्धि देखने को मिलेगी।
आपकी आय में वृद्धि होगी। दैनिक आय में वृद्धि होने के कारण आपकी समस्याओं में भी कमी आयेगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। भूमि-भवन एवं वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपनी योजनाओं को बड़ा रूप देने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह आपको घर-परिवार और कुटुंब के लोगों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में आ रही अड़चनें दूर होंगी। लव पार्टनर के साथ प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।