कुंभ राशि के जातकों के यह सप्ताह काफी राहत भरा रह सकता है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या का निदान इस सप्ताह हो सकता है। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से आपकी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। संतान की उच्च शिक्षा में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको सप्ताह के पूर्वार्ध में कारोबार धीमी गति से चलता नजर आ सकता है लेकिन उत्तरार्ध तक सब कुछ पटरी पर आता हुआ नजर आएगा और उसके जरिए आप मनचाहा लाभ प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। कारोबार के विस्तार की योजना पूरी होती नजर आएगी।
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके सीनियर और जूनियर आप पर पूरी तरह से मेहरबान नजर आएंगे। जिनकी मदद से आप अपने काम को समय पर बेहतर करने से कामयाब होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में विरोधी आपके कामकाज में अड़ंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से उनकी चालों को नाकाम करनेमें कामयाब रहेंगे।
सेहत और संबंध की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र अथवा निजी जीवन में लोगों के साथ बातचीत करते समय भूलकर भी किसी का उपहास न उड़ाएं अन्यथा सालों से बने रिश्ते में दरार आ सकती है। प्रेम संबंध में बेहद सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लें। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन श्वेतार्क गणपति की पूजा एवं गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं।