मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार की दृष्टि से विशेष शुभता और लाभ लिए है। इस सप्ताह आप यदि किसी कार्य विशेष के लिए पूरे मनोयाग से प्रयास करते हैं तो उसमें अपेक्षित सफलता मिलने की पूरी संभावना रहेगी। चूंकि इस सप्ताह आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है ऐसे में आपके अधूरे काम पूरे होंगे और उसमें आ रही सभी अड़चनें किसी व्यक्ति विशेष की मदद से दूर होंगी। राजनीति और समाज सेवा से जुड़े लोगों को सप्ताह के मध्य में बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। टारगेट ओरिएंटेड अथवा कमीशन पर काम करने वाले लोगों के लिए समय विशेष रूप से शुभ है।
समय से पूर्व बेहतर काम करने पर आपकी आफिस में साख बढ़ेगी। मकर राशि के जातक सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों की मदद से लाभदायी योजना से जुड़ सकेंगे। पारिवारिक सुख एवं प्रेम प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का हल निकल आएगा।
विज्ञापन
भाई-बहन से अनुकूल सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। मित्रगण आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे तो ऐसा करने पर आपकी बात बन सकती है। पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध को स्वीकार करते हुए परिजन विवाह की मुहर लगा सकते हैं। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग की प्राप्ति होगी।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और उनके गायत्री मंत्र ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहितन्नो रुद्रः प्रचोदयात् का अधिक से अधिक जप करें।