फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope ( 06 May To 12 May): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 06 May 2024 10:02 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aquarius Weekly Horoscope:  हालांकि बावजूद इसके आप निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति करने में सफल हो जाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार के किसी सदस्य की सेहत के लिए आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के करियर और कारोबार में इस सप्ताह कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अप्रत्याशित रूप से किसी दूसरे विभाग में तबादले या फिर अनचाही जिम्मेदारी उठाने के लिए कहा जा सकता है। इस पूरे सप्ताह कार्यों को समय से पूरा करने के लिए अधिक मेहनत और दौड़भाग करनी पड़ सकती है। हालांकि बावजूद इसके आप निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति करने में सफल हो जाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार के किसी सदस्य की सेहत के लिए आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान आपको जहां अपने भाई-बहनों का कम सहयोग मिलेगा तो वहीं धन संबंधी दिक्कत भी झेलनी पड़ सकती है। 

सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े विवाद को लेकर मानसिक तनाव बना रह सकता है। इस दौरान आपको वाहनादि से चोट लगने की आशंका रहेगी। ऐसे में वाहन सावधानी के साथ चलाएं। कुंभ राशि के जातकों के भीतर इस सप्ताह कई बार पलायन की प्रवृत्ति पनप सकती है। ऐसे समय में आपको हारिए न हिम्मत, बिसारिए न राम की कहावत को याद रखना होगा। 
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन धर्म-अध्यात्म से जुड़े कार्यों में ज्यादा रमेगा। इस दौरान अचानक से किसी तीर्थ स्थान के दर्शन एवं पूजन का प्रोग्राम बन सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह छोटी-मोटी बातों को तूल न देना बेहतर रहेगा। लव लाइफ में किसी भी प्रकार के तनाव से बचने के लिए संवाद एवं सामंजस्य बनाए रखें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें तथा शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काले जूते या काले छाते का दान करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें