Libra Weekly Horoscope: आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलता नजर आएगा। समाज में आपके मान एवं प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। व्यवसाय से जुड़े लोग अपनी कारोबारी प्रगति को लेकर संतुष्ट नजर आएंगे।
तुला राशि के जातकों के सोचे हुए सभी कार्य समय से पूरे होते हुए नजर आएंगे। जिसके चलते इनके भीतर एक अलग ही उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। करियर और कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद लकी साबित हो सकता है। इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सीनियर आपके कार्य की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलता नजर आएगा। समाज में आपके मान एवं प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। व्यवसाय से जुड़े लोग अपनी कारोबारी प्रगति को लेकर संतुष्ट नजर आएंगे। आप पाएंगे कि आर्थिक दृष्टि से समय में बदलाव आना प्रारंभ हो गया है। कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी। बाजार में फंसा हुआ धन आसानी से निकल आएगा। घरेलू मसले बातचीत के माध्यम से हल होते हुए नजर आएंगे।
कोर्ट-कचहरी से जुड़े से मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति के घर आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान अचानक से पिकनिक-पार्टी के प्रोग्राम बन सकते हैं। इस सप्ताह आप पर परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की विशेष कृपा बरस सकती है।
लव लाइफ की दृष्टि से यह सप्ताह शानदार रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि आप पूर्व में किसी रोग से पीड़ित थे तो आपको उसमें खासा सुधार होता नजर आएगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।