Cancer Weekly Horoscope: कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है।
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद सुलह-समझौते से दूर हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को करियर-कारोबार में विशेष उपलब्धि के योग बनेंगे। यदि आप लंबे समय से किसी पद या स्थानांतरण के लिए इंतजार कर रहे थे आपकी यह मनोकामना भी इस सप्ताह पूरी हो सकती है।
व्यवसाय की दृष्टि से समय आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। सप्ताह के मध्य में कारोबार के सिलसिले में कई गई यात्रा बड़े लाभ और व्यवसाय में वृद्धि का कारण बनेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपको अपने व्यवसाय में वृद्धि एवं लाभ से संतोष का अनुभव होगा। इस सप्ताह कर्क राशि पर उनके माता-पिता एवं अभिभावकों की विशेष कृपा बरस सकती है।
परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से आपका कोई बड़ा सपना पूरा हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा। यह समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। उन्हें किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह उत्तम फल लिए हुए है। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी या प्रेमिका के साथ बेहतर तालमेल दिखेगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की विधि-विधान से पूजा एवं उनकी चालीसा का पाठ करें।