कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। कर्क राशि के जातकों को इस हफ्ते अपने किसी भी कार्य को जल्दबाजी या असमंजस में करने से बचना चाहिए अन्यथा बड़ी आर्थिक हानि होने की आशंका है।
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। कर्क राशि के जातकों को इस हफ्ते अपने किसी भी कार्य को जल्दबाजी या असमंजस में करने से बचना चाहिए अन्यथा बड़ी आर्थिक हानि होने की आशंका है। यदि आप भूमि-भवन को क्रय-विक्रय करने की योजना बना रहे हैं तो इससे संबंधित सभी कागज को सही से पढ़ने और सोच-समझकर कोई फैसला लें। सप्ताह की शुरुआत में परिवार से जुड़े कुछेक मसले आपकी चिंता का बड़े कारण बन सकती है। इस दौरान आपको परिजनों से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाएगा, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। हालांकि किसी भी कठिन परिस्थिति में आपके मित्रगण काफी मददगार साबित होंगे।
नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने काम को कल पर टालने अथवा दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए अन्यथा न सिर्फ कार्य के बिगड़ने की आशंका बनी रहेगी बल्कि इसके आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधी किसी दिक्कत को इग्नोर नहीं करना चाहिए अन्यथा आपको रोग के बढ़ जाने पर आपको शारीरिक और मानसिक दोनों कष्ट झेलने पड़ सकते हैं।
यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको उचित समय का इंतजार करना चाहिए अन्यथा उतावलेपन में बनती बात भी बिगड़ सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध में बेवजह के दिखावे से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी किसी बड़ी समस्या के दूर होने पर आप राहत महसूस करेंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में चालीसा का पाठ तथा 'ॐ नमः शिवाय मंत्र' का एक माला जप करें।