फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope (01-07 Jan): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 31 Dec 2023 12:31 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता सकती है। जिसे दूर करने के लिए आपको लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता सकती है। जिसे दूर करने के लिए आपको लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको इस सप्ताह अपने छोटे से छोटे कार्य को पूरा करने के लिए ज्यादा परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको न सिर्फ अपने सहयोगी बल्कि अपने अधिकारी वर्ग की उपेक्षा झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी प्रतिकूल कही जाएगी। इस दौरान आपकी घर-परिवार के किसी सदस्य के साथ किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है। घरेलू विवाद के दौरान माता-पिता से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। इस दौरान अचल संपत्ति विवाद भी आपको उलझाए रखेंगे, जिसके कारण आप अपने लक्ष्य पर कम फोकस कर पाएंगे।
विज्ञापन


कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने अभिमान को त्याग करके लोगों को मिलाजुला कर काम निकालना होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी योजना में धन निवेश करते समय खूब सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान किसी को सोच-समझकर धन उधार दें अन्यथा वह फंस सकता है। अपने प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए आपको कामकाज की व्यस्तता के बीच लव पार्टनर के लिए समय निकालते हुए उसकी भावनओं की अनदेखी करने से बचना होगा। निजी संबंध के साथ अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें।
विज्ञापन

 
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की दूर्वा चढ़ाकर गणेश चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें