फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (17 To 23 June): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 16 Jun 2024 06:15 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Sagittarius Weekly Horoscope: धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। नतीजतन, सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। नतीजतन, सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग प्राप्त होगा। बेरोजगार लोगों को मनचाहे रोजगार की प्राप्ति संभव है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में लाभ की प्राप्ति होगी। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा शुभ साबित होगी। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो भागीदार के साथ संबंध मजबूत होंगे और कारोबार का विस्तार होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। परीक्षा के परिणाम आपकी अपेक्षा के अनुकूल ही आएंगे।
विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में अचानक किसी पर्यटन अथवा धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। इस सप्ताह विदेश से जुड़े कार्य करने वालों के विशेष सफलता और लाभ की प्राप्ति संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित होगा। किसी कार्य विशेष को पूरा करने में आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग और समर्थन हासिल होगा। आप भी अपने संबंधों को मजबूती प्रदान करने के लिए अपनी तरफ से भरसक प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें