Saptaaik Kumbh Rashifal:नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता के साथ सुख-सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम-संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। एक-दूसरे की भावनाओं का आदर करेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायक रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज में छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन आप सप्ताह के उत्तरार्ध तक उसका समाधान खोजने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में खूब लगेगा तो वहीं घरेलू महिलाओं का मन धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों में रमेगा।
सप्ताह के मध्य में घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। इस दौरान किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के भी योग बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय विदेश से जुड़े कार्य करने वालों के लिए शुभ फलदायक है। विदेश में करियर-कारोबार बनाने की दिशा में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में सौभाग्य और शुभचिंतकों का सहयोग मिलने के कारण आप कठिन कार्यों को भी अपनी बुद्धि और विवेक के साथ सरलतापूर्वक पूर्ण करने में सफल होंगे। इस दौरान आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने की दिशा में किये गये प्रयास सफल होंगे।
नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। माता-पिता के साथ सुख-सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम-संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। एक-दूसरे की भावनाओं का आदर करेंगे। संतान पक्ष की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का व्यवहार स्नेहपूर्ण बना रहेगा।
उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और नित्य श्री सुंदरकांड का पाठ करें।