फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष के ये आसान उपाय दूर करेंगे राहु के रोड़े और केतु के कष्ट

Sat, 16 Nov 2019 11:10 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राहु और केतु

राहु-केतु का नाम लेते ही मन में डर का भाव आ जाता है। ये दोनों ही ग्रह क्रूर और मुसीबतों का जंजाल हैं। इनके अशुभ परिणाम से व्यक्ति को कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। इन दोनों ग्रहों का बाकि अन्य ग्रहों की तरह वास्तविक रूप या आकार नहीं है। ये दोनों ही छाया ग्रह हैं। इनमें राहु सिर और केतु धड़ है। इसलिए धड़ के ऊपरी वाले हिस्से में कोई परेशानी आती है तो उसके लिए राहु और धड़ से नीचे वाले हिस्से के लिए केतु जिम्मेदार होता है।

विज्ञापन

2 of 6
kundali - फोटो : kundali

कुंडली में इन्हीं दोनों के कारण काल सर्प दोष का निर्माण होता है। यानि जब कुंडली में राहु और केतु के बीच में सभी ग्रह आ जाते हैं तो इसे ही काल सर्प दोष कहा जाता है। अगर किसी जातक की कुंडली में राहु की दशा या महादशा चल रही होती है तो उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जब किसी जातक की कुंडली में राहु की वक्री दृष्टि पड़ती है तो यह उसके समाने संकटों का अंबार लग जाता है। इसी प्रकार केतु के बुरे प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में अचानक से संकट आने लगते हैं। पैरों में कमजोरी आ जाती है और उसकी निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो जाती है।ऐसी स्थिति में जातकों को इन दोनों ग्रहों से जुड़े उपाय करने चाहिए।

विज्ञापन

3 of 6
rahu ketu - फोटो : rahu ketu

108 बार करें राहु-केतु के बीज मंत्र का जाप
राहु का बीज मंत्र - ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः
केतु का बीज मंत्र - ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः

4 of 6
गाय के गोबर से बनी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां - फोटो : अमर उजाला

राहु-केतु के लिए इन देवी-देवताओं की करें पूजा
राहु ग्रह की शांति के लिए माँ दुर्गा तथा भैरव देव की आराधना करें। वहीं केतु के लिए भगवान गणेश जी की आराधना करें।

विज्ञापन

5 of 6
rudraksha - फोटो : rudraksha
इन चीज़ों को करें धारण
राहु ग्रह के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आठ मुखी रुद्राक्ष या नागरमोथा की जड़ धारण करें। वहीं केतु के लिए नौ मुखी रुद्राक्ष या अश्वगंधा की जड़ पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
coin - फोटो : social media
इन चीजों का करें दान
राहु ग्रह के लिए जौ, सरसो, सिक्का, सात प्रकार के अनाज का दान करें। वहीं केतु के लिए केला, तिल के बीज, काला कंबल आदि दान किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें