फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Monthly Horoscope 2024: जानिए मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना

Mon, 29 Apr 2024 06:46 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Pisces Monthly Horoscope 2024: मई महीने की शुरुआत में मीन राशि के जातकों के शुभ साबित होगी। इस दौरान आपके सोचे हुए कार्य समय पर और अच्छी तरह से पूरे होते हुए नजर आएंगे। 
 
विज्ञापन
Pisces Monthly Horoscope 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन

विज्ञापन

मई महीने की शुरुआत में मीन राशि के जातकों के शुभ साबित होगी। इस दौरान आपके सोचे हुए कार्य समय पर और अच्छी तरह से पूरे होते हुए नजर आएंगे। करियर-कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं शुभ और लाभप्रद साबित होंगी। मई महीने के पूर्वार्ध में आपको दूसरे शहर अथवा देश में कारोबार करने का बड़ा अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आपकी आय में अप्रत्याशित वृद्धि के योग बनेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ जुड़ाव होने पर आपके काम तेजी से बनते नजर आएंगे। लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।

नौकरीपेशा लोगों के लिए माह का दूसरा सप्ताह थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान उन्हें कार्यस्थल पर विरोधियों के साथ स्वजनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन में यह समय थोड़ा खर्चीला रह सकता है। संतान से जुड़ी समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। माह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय आपके लिए अधिक शुभ और लाभ लिए रहने वाला है। इस दौरान आप व्यवसाय के विस्तार की योजना को साकार करने के लिए साहस भरा कदम उठा सकते हैं। खास बात यह कि ऐसा करते समय आपको इष्ट मित्रों एवं स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


माह के उत्तरार्ध में आपका ध्यान नई चीजों को सीखने के प्रति केंद्रित हो सकता है। इस दौरान धार्मिक कार्यों में सहभागिता एवं तीर्थाटन का सुख प्राप्त होगा। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाने के लिए मीन राशि के जातकों को खुद पहल करते हुए संवाद का सहारा लेना होगा। इस माह आपकी बात से ही बात बनेगी और आपकी बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में गलतफहमियों को दूर करने और रिश्तों में मजबूती लाने के लिए अनावश्यक क्रोध एवं तर्क-वितर्क से बचें तथा विनम्रता से बात करें। सेहत संबंधी परेशानी से बचने के लिए किसी भी बीमारी या शारीरिक दिक्कत की अनदेखी न करें और रूटीन चेकअप करवाते रहें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करके श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें