राशि के अनुसार भगवान विष्णु को लगाएं इन चीजों का भोग
- मेष राशि के जातक पापांकुशा एकादशी पर भगवान विष्णु को सेब का भोग लगा सकते हैं। मान्यता है कि इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है और जीवन में सकारात्मकता आती है।
- वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु को बर्फी का भोग लगाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आने की मान्यता है।
- मिथुन राशि के जातक एकादशी के दिन भगवान विष्णु को मूंग दाल के हलवे का भोग लगा सकते हैं।
- कर्क राशि के जातक भगवान विष्णु को दूध का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- सिंह राशि के जातक पापांकुशा एकादशी पर भगवान विष्णु को गुड़ और चने का भोग लगा सकते हैं।
- कन्या राशि के जातक मिठाई में केसर मिलाकर भगवान विष्णु को भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे भाग्य मजबूत होता है।
- तुला राशि के जातक भगवान विष्णु को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगा सकते हैं। इससे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है।
- वृश्चिक राशि के जातक भगवान विष्णु को मौसमी फलों का भोग लगाएं।
- धनु राशि के जातक पापांकुशा एकादशी पर भगवान विष्णु को लड्डू का भोग लगा सकते हैं। इससे भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की जाती है।
- मकर राशि के जातक भगवान विष्णु को मिठाई का भोग लगाएं। इससे जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहने की मान्यता है।
- कुंभ राशि के जातक भगवान विष्णु को लड्डू का भोग लगा सकते हैं।
- मीन राशि के जातक पापांकुशा एकादशी पर भगवान विष्णु को बेसन के हलवे का भोग लगाएं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।