फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meen Rashifal 2024: मीन राशि वाले नाम राशि के आधार पर जानें वर्ष 2024 का अपना भविष्यफल

Sun, 07 Jan 2024 02:13 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Meen Rashifal 2024: वर्षपर्यंत आपकी राशि में राहु संचार करते रहेंगे इसलिए तमाम सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना ही पड़ेगा। परिवार में भी अलगाववाद की स्थिति न आने दें।
विज्ञापन
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन राशि- 2024

दी, दू, थ, झ, य, दे, दो, चा, ची

विज्ञापन

शुभ अंक- 03
राशि स्वामी- बृहस्पति
शुभ तारीखें- 03, 12, 21 और 30
शुभ दिन- बृहस्पतिवार, रविवार और मंगलवार
शुभ माह- मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर
शुभ रत्न- पुखराज और मूंगा
शुभ रंग- पीला, लाल  गुलाबी और केसरिया

Meen Rashifal 2024: वर्षपर्यंत आपकी राशि में राहु संचार करते रहेंगे इसलिए तमाम सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना ही पड़ेगा। परिवार में भी अलगाववाद की स्थिति न आने दें। कार्य-व्यापार में उन्नति निरंतर होती रहेगी। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह वर्ष बेहद अनुकूल रहेगा इसलिए किसी भी तरह से अपने ऊपर आलस्य हावी न होने दें। अपने कार्य में लगे रहें। शादी-विवाह में कुछ अड़चने आएंगी किंतु अंततः बात बन जाएगी। शनिदेव की साढ़ेसाती भी कहीं न कहीं कार्य बढ़ाएं उत्पन्न करेगी जिसके फलस्वरूप आपको मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ेगा। वर्षपर्यंत हर कार्य और निर्णय बहुत सोच समझकर सावधानीपूर्वक लेने की आवश्यकता है। अप्रैल से ग्रह-गोचर में परिवर्तन आने के शुभप्रभाव स्वरूप धर्म और आध्यात्म के प्रति तो रुचि बढ़ेगी ही भाग्योदय भी होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी सफल रहेंगे। ग्रहस्थितियों और विषमताओं के बावजूद आपकी सफलता का ग्राफ लगभग 75 प्रतिशत तक रहेगा। 

जनवरी- स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। अत्यधिक भाग-दौड़ और आर्थिक तंगी के भी संकेत। सफलताओं की दृष्टि से माह बेहतर रहेगा।
फरवरी- आय के साधन बढ़ेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विदेशी कंपनियों में सर्विस और वीजा आवेदन के लिए सफलता।
मार्च- संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल- आर्थिक पक्ष और मजबूत होगा। उधार दिया गया धन वापस मिलेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। वाहन क्रय के भी योग।
मई- शिक्षा-प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। दूर देश की यात्रा करेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। नेत्र विकार से बचें।
जून- सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। तीर्थ यात्रा भी करेंगे और दान पुण्य भी करेंगे।
जुलाई- स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। रणनीतियों और योजनाओं को गोपनीय रखें। विवादित मामले कोर्ट-कचहरी से बाहर ही सुलझाएं।
अगस्त- पराक्रम की वृद्धि। परिवारजनों से सहयोग मिलेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग।
सितंबर- अनेक सफलताओं के बावजूद भी पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग।
अक्टूबर- भागदौड़ की अधिकता रहेगी। सफलताओं की दृष्टि से माह सामन्य रहेगा। भावनाओं में बहकर निर्णय लेना नुकसानदेय रहेगा।
नवंबर- प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए कार्य के प्रति ध्यान दें।
दिसंबर- सम्पूर्ण माह बेहतरीन रहेगा। विदेशी कंपनियों अथवा किसी दूसरे देश के लिए वीजा का आवेदन करना बेहतरीन सफलता कारक रहेगा।

जब आप मुस्करा उठेंगे
मई-जून के मध्य गोचर-ग्रहों का शुभ प्रभाव आपका आर्थिक पक्ष मजबूत और करेगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। मकान-वाहन के क्रय का संकल्प भी पूर्ण कर सकते हैं। सोची-समझी रणनीतियों सफल होता देख आप मुस्कुराने पर विवश हो जाएंगे।
उपाय
वर्षपर्यंत आपकी राशि पर राहु विद्यमान रहेंगे। साथ ही शनिदेव की शाढ़ेसाती का भी प्रभाव रहेगा, इसलिए आपको राहु कवच और शनि स्तोत्र का पाठ करना या वैदिक विद्वानों द्वारा करवाना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें