फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन इन छह राशि वालों के लिए बनेगा वरदान, होगा बंपर लाभ

Wed, 23 Dec 2020 11:43 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मंगल का मेष राशि में गोचर 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
24 दिसंबर को मंगल देव मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में मंगल ग्रह 22 फरवरी 2021 तक स्थित रहेंगे। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में नीच के और मकर राशि में उच्च के माने जाते हैं। मेष राशि में मंगल का गोचर जहां कुछ राशियों के लिए बेहद रहेगा, तो कुछ राशियों के लिए परेशानियां पैदा कर सकता है। मंगल देव का यह राशि परिवर्तन छह राशि के जातकों के लिए शुभ फलकारी हो सकता है। ये छह राशियां इस प्रकार हैं-

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 | मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 | तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

विज्ञापन

2 of 7
राशि
मेष राशि
  • कई क्षेत्रों में लाभ की प्राप्ति होगी।
  • किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए समय शुभ रहेगा।
  • नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतरीन रहेगा। 
  • जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में का भी निपटारा होगा। 
  • शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
मिथुन
मिथुन राशि
  • आपकी परेशानियों का अंत होगा। 
  • कार्य व्यापार में उन्नति होगी। 
  • जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। 
  • कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। 
  • परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें। 
  • संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

4 of 7
राशि
कर्क राशि
  • कार्य-व्यापार में उन्नति होगी।
  • नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना है।
  • नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर भी हो सकता है। 
  • शीर्ष नेतृत्व से सहयोग मिलेगा। 
  • विद्यार्थियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। 
  • सरकारी सेवा में आवेदन करने का बेहतरीन अवसर रहने वाला है।
विज्ञापन

5 of 7
राशि
सिंह राशि
  • धर्म एवं अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। 
  • धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालयों में भी दान पुण्य करेंगे। 
  • सामाजिक पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 
  • किसी बड़े सम्मान या पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। 
  • अपनी योजनाओं तथा ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करेंगे।
  • सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।
विज्ञापन

6 of 7
राशि
धनु राशि
  • विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। 
  • व्यापारियों के लिए समय और बेहतर रहेगा। 
  • नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने का अनुकूल समय है। 
  • विदेशी कंपनियों में भी सर्विस के लिए प्रयास कर रहे हों तो सफल रहेंगे। 
  • संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। 
  • नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राशि
कुंभ राशि
  • आपके निर्णय और कार्यों की सराहना होगी। 
  • अपने अदम्य साहस के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त कर लेंगे। 
  • कार्यक्षेत्र में उन्नति और व्यापार के क्षेत्र में भी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 
  • धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रूचि बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें