फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotish Upay: मंगलवार को कर लें ये छोटा सा उपाय, बंद व्यवसाय भी चलने लगेगा

Tue, 07 May 2024 12:27 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपको करियर और नौकरी में किसी तरह की कोई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो मंगलवार के दिन कुछ उपाय आपकी बाधाएं दूर कर सकते हैं। मंगलवार के दिन नींबू से जुड़े ये उपाय व्यवसाय और नौकरी दोनों में ही लाभ देंगे।
विज्ञापन
नींबू के चमत्कारी उपाय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Neembu ke Jyotish Upay: मंगलवार का दिन श्रीराम भक्त हनुमान को समर्पित है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ कुछ विशेष ज्योतिष उपाय करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं। संकट के समय हनुमान जी को जो भी भक्त सच्चे मन से याद करते हैं, वे साक्षात प्रकट होकर भक्तों को बड़ी से बड़ी परेशानी से भी बचा लेते हैं। अगर आपको करियर और नौकरी में किसी तरह की कोई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो मंगलवार के दिन कुछ उपाय आपकी बाधाएं दूर कर सकते हैं। मंगलवार के दिन नींबू से जुड़े ये उपाय व्यवसाय और नौकरी दोनों में ही लाभ देंगे। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

विज्ञापन

मंगलवार के दिन करें नींबू के चमत्कारी उपाय 

  • अगर किसी जातक को नौकरी के क्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो मंगलवार के दिन नींबू और चार लौंग लें और हनुमान जी के मंदिर जाएं। वहां बैठकर लौंग को नींबू के चारों और लगाएं और हनुमान जी को अर्पित कर दें। इसके बाद वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस उपाय को करने से नौकरी के योग बनते हैं। 
  • अगर व्यापार में घाटा मिल रहा है या फिर बिजनेस ठप्प पड़ा है तो मंगलवार के दिन नींबू और हरी मिर्च लें। इसे ऑफिस और फैक्ट्री के मुख्य द्वार पर लटका दें। इस उपाय को हर मंगलवार करने से लाभ होता है। इस उपाय को करने से कारोबार में लगी बुरी नजर दूर होती है और व्यापार को गति मिलती है। साथ ही सफलता के मार्ग भी खुलते हैं।  
  • यदि किसी व्यक्ति के विवाह में विलंब हो रहा है या फिर रिश्ता बार बार टूट रहा है तो मंगलवार के दिन नींबू लेकर उस व्यक्ति के ऊपर से सात बार वार दें। इसके बाद इस नींबू के दो टुकड़े करें और किसी चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में फेंक दें। इस उपाय को करते समय इस बात का ध्यान रखें कि पीछे मुड़कर नहीं देखें। 
  •  यदि घर में नकारात्मक ऊर्जा हो तो मंगलवार के दिन घर के बाहर, मंदिर या किसी सार्वजनिक स्थान पर नींबू का पेड़ लगाएं। साथ ही उस पेड़ को रोज पानी दें, उसकी सेवा करें।  इससे घर में सुख-शांति आएगी। ध्यान रहे कि नींबू का पेड़ घर के अंदर नहीं लगाएं।  

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें