फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mars Transit 2025: मंगल का राशि परिवर्तन, जानिए वृश्चिक राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Fri, 12 Sep 2025 11:52 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mars Transit 2025:  13 सितंबर को युद्ध और पराक्रम के देवता मंगल वृश्चिक राशि के 12वें भाव में मंगल का गोचर होगा। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल छठे और पहले भाव के स्वामी होते हैं। ऐसे में करियर-कारोबार के मामले में आप लंबी दूरी की यात्रा कर सकते है।
विज्ञापन
मंगल गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mangal Gochar 2025: 13 सितंबर को मंगल ग्रह शुक्र देव की राशि तुला में गोचर होंगे। मंगलदेव 13 सितंबर को करीब 09 बजकर 21 मिनट पर कन्या राशि अपनी यात्रा को विराम देते हुए तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक मंगल का शुक्र की राशि तुला में गोचर करना बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि मंगल और शुक्र ग्रह का आपस में मित्रता का भाव रहता है। इस दौरान मंगल से द्वादश भाव में सूर्य और बुधदेव विराजमान रहेंगे और मंगल पर गुरू की पांचवीं दृष्टि पड़ेगी। 
विज्ञापन


ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस और पराक्रम का ग्रह माना जाता है। मंगल के प्रभाव से जमीन, युद्ध, सेना, सैनिक और आक्रमकता को देखा जाता है। मंगल के शुभ प्रभाव के कारण व्यक्ति तरह-तरह की परेशानियों का सामना करने में कभी पीछे नहीं हटता है। यह अपने लक्ष्यों को पाने के लिए बहुत ही अडिग रहता है। मंगल का गोचर करीब 45 दिनों के अंतराल पर होता है। मंगल को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामितत्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च के और कर्क राशि राशि में नीच के होते हैं। आइए जानते हैं मंगल के तुला राशि में गोचर करने से वृश्चिक राशि पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा।


वृश्चिक राशि पर मंगल के गोचर का प्रभाव

13 सितंबर को युद्ध और पराक्रम के देवता मंगल वृश्चिक राशि के 12वें भाव में मंगल का गोचर होगा। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल छठे और पहले भाव के स्वामी होते हैं। ऐसे में करियर-कारोबार के मामले में आप लंबी दूरी की यात्रा कर सकते है। इस दौरान जो लोग लोन के लिए प्रयासरत हैं उन्हे कामयाबी मिल सकती है इसके अलाव आप पैतृक संपत्ति से अधिक धन कमा सकते हैं। दूसरे साधनों से भी आप धन अर्जित कर सकते हैं। करियर में उन्नति प्राप्त करने के लिए आप नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। 

विज्ञापन


वहीं जो लोग बिजनेस आदि से जुड़े हुए हैं उनको इस क्षेत्र में अपनी जगह बनाने और अधिक मुनाफा कमाने में दिक्कत हो सकती है। मुनाफे में गिरावट आ सकती है। इस कारण से वित्तीय मामलों में धन अधिक खर्चों के कारण आपको चिंता हो सकती है। वैवाहिक जीवन में बड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस दौरान आपको वैवाहिक जीवन में जीवन साथी का साथ मिलने में दिक्कतें आएंगी।

 

अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन


Gemstone Tips: कुंडली में किस ग्रह की ऊर्जा को संतुलित करने के लिए कौन सा रत्न धारण करना चाहिए? यहां जानें

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बन रहा है महालक्ष्मी राजयोग

Trigrahi Yog in Tula Rashi: तुला राशि में होगा तीन बड़े ग्रहों का गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Surya Grahan 2025: पितृपक्ष के अंतिम दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों को मिलेगा खास लाभ

Lucky Rashiyan: 13 सितंबर से इन राशि वालों को करियर में मिलेंगे मनचाहे परिणाम, सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें